Home CITY NEWS शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी के व्यावसायिक शिक्षा विषय – कृषि के...

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी के व्यावसायिक शिक्षा विषय – कृषि के छात्रों द्वारा मशरूम उत्पादन किया जा रहा है

नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा/शिवपुरी: नई शिक्षा नीति के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुरी में व्यावसायिक शिक्षा कृषि (Agriculture) विषय के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अंतर्गत मशरूम उत्पादन अभ्यास प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय के 62 छात्र-छात्राओं द्वारा मशरूम उत्पादन के विशेष व्यवसायिक कार्यशाला में सहभागिता की जा रही है।

भविष्य की नींव है रोजगार – इस मशरूम उत्पादन अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना तथा भविष्य में स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। “भविष्य की नींव है रोजगार” की भावना को साकार करते हुए विद्यार्थियों को आधुनिक एवं लाभकारी कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।

मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिला मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण – व्यावसायिक शिक्षक ओमनारायण डेहरिया (विषय – कृषि) द्वारा विद्यार्थियों को मशरूम उत्पादन की संपूर्ण प्रक्रिया—कच्चे माल की तैयारी, स्पॉनिंग, देखभाल, उत्पादन एवं विपणन—का व्यवहारिक मशरूम उत्पादन अभ्यास प्रदान किया जा रहा है। यह संपूर्ण गतिविधि विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन कुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संचालित की जा रही है।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि इस प्रकार के व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत मशरूम उत्पादन अभ्यास से विद्यार्थी न केवल रोजगार योग्य बनेंगे, बल्कि भविष्य में स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर समाज एवं देश के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638