Home CITY NEWS एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत संचालक विस्तार सेवायें डॉ.शर्मा...

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत संचालक विस्तार सेवायें डॉ.शर्मा द्वारा किया गया पौधारोपण

रिपोर्ट: नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा मोबाइल नंबर 9399731900

छिन्दवाड़ा/ 30 अगस्त 2024/ एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण अभियान के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के द्वारा वृहद् पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसके अंतर्गत ज़िले में विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इकाइयों कृषि विज्ञान केंद्र एवं उद्यानिकी महाविद्यालय में संचालक विस्तार सेवाएं डॉ.डी.पी.शर्मा एवं डीन उद्यानिकी महाविद्यालय डॉ.आर.सी.शर्मा, उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह तथा बैतूल के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.विजय वर्मा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में मातृ वृक्ष उद्यान एवं उद्यानिकी महाविद्यालय में लीची, नारियल, अमरूद आदि का पौधारोपण किया गया।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.डी.सी.श्रीवास्तव द्वारा केंद्र पर चल रही गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री सिंह द्वारा गन्ने की नवीन क़िस्म की प्रदर्शन इकाई के बारे में संचालक विस्तार सेवायें डॉ.शर्मा को अवगत कराया। संचालक विस्तार सेवायें डॉ.शर्मा द्वारा केंद्र में श्री अन्न, मूँगफली, सोयाबीन, अरहर, ज्वार आदि फ़सलों के फसल संग्रहालय का भी अवलोकन किया गया । डॉ.आर.के.झाड़े ने अनानास की प्रदर्शन इकाई के बारे में जानकारी दी। श्रीमती रिया ठाकुर द्वारा हल्दी फसल संग्रहालय एवं नई किस्म अरहर पूसा-16 एवं हल्दी का अंतरवर्ती प्रदर्शन की जानकारी दी गई ।

केंद्र की वैज्ञानिक डॉ.सरिता सिंह द्वारा प्राकृतिक खेती, नाडेप टांका एवं केंचुआ खाद इकाई के बारे में जानकारी दी गई । श्रीमती चंचल भार्गव द्वारा केंद्र पर संचालित मोती पालन परियोजना की जानकारी दी गई । इस अवसर पर उद्यानिकी महाविद्यालय के छात्रों ने भी पौध रोपण किया। इस अवसर पर संचालक विस्तार सेवायें डॉ.शर्मा द्वारा केंद्र पर नवनिर्मित प्रवेश द्वार एवं कृषक प्रशिक्षण शेड का भी उद्घाटन किया गया। सहायक संचालक कृषि अभियान्त्रिकी श्री समीर पटेल द्वारा फ़सलों में निंदाई के लिये पावर सीडर का प्रदर्शन फसल संग्रहालय इकाई में किया गया। कार्यक्रम में डॉ.गौरव महाजन, डॉ.शिखा शर्मा, डॉ.एस.आर.दुआरे, डॉ.एस.के.अहिरवार, श्री नीतेश गुप्ता, श्री एस.एल.अलावा, श्रीमती अश्विनी सिंह, श्रीमती मधु जायसवाल, श्री बनवारीलाल शुक्ला, श्री सुखदेव विश्कर्मा एवं श्री आशीष मर्सकोले सहित सभी अमले ने पौधारोपण किया।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638