Home CITY NEWS धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम ग्राम पंचायत...

धरती माता बचाओ अभियान के अंतर्गत संतुलित उर्वरक जागरूकता कार्यक्रम ग्राम पंचायत सिरस में संपन्न किया गया

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत चौरई के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरस में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में विकासखंड चौरई के सिरस ग्राम पंचायत मे दिनांक 29/01/2026 को कृषि विभाग चौरई तथा कृषि विज्ञान अधिकारी छिंदवाड़ा के द्वारा सिरस के किसानों को खाद्य संबंधित जागरूक किया गया एवं खाद के संबंध में जानकारी दी गई कृषि प्रणाली उर्वरक की टोकन से खाद वितरण होगा के संबंध में ग्राम पंचायत सिरस के ग्रामीणों को कृषि विभाग के समस्त कर्मचारियों के द्वारा किसानों को पारदर्शी सुगम एवं समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में ए टोकन से उर्वरक वितरण किया जाने का निर्णय के संबंध में समझाया गया।

इसमें ग्राम पंचायत सिरस के सरपंच,श्री कृष्णपाल सिंह रघुवंशी सरपंच महेंद्र सिंह मंगरोले सचिव डॉक्टर संत कुमार शर्मा कृषि वैज्ञानिक छिंदवाड़ा एस.पी उईके कृषि विस्तार अधिकारी चौरई एवं श्रीमती कल्पना भलावी BTM आत्मा चौरई आर .एस .धुर्वे कृषि विस्तार अधिकारी विनोद मर्सकोले ,सुनील कुमार सनोडिया प्रबंधक मार्केटिंग चौरई एवं बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक .श्री सूरज सनोडिया प्रबंधक एवं श्रीमती सकीला बानो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वं समस्त कृषक गण एवं पत्रकार नरेंद्र साहू एवं ग्रामवासी पंचगण उपस्थित रहे।