नरेंद्र साहू छिन्दवाड़ा
छिंदवाड़ा: आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़कुही में लोक शिक्षण संचलानालय मध्य प्रदेश भोपाल के आदेश के परिपालन में करियर काउंसलिंग मेले के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया। इस मेले में शासकीय आईटीआई जुन्नारदेव एवं आईटीआई परासिया के अतिथियों ने भाग लिया और कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को कैरियर गाइडेंस और मार्गदर्शन प्रदान किया।

अतिथियों ने छात्रों को बताया कि कक्षा दसवीं के बाद शासकीय आईटीआई में प्रवेश कैसे लिया जा सकता है और कौन-कौन से कोर्स किया जा सकते हैं ।उन्होंने प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश के बारे में भी जानकारी दी और पाठ्यक्रम की महत्व के बारे में बताया। प्रभारी प्राचार्य श्री राजकुमार विश्वकर्मा ने छात्रों को कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण होने के पश्चात विषय चयन के बारे में मार्गदर्शन दिया ।अतिथि शिक्षक श्री गोविंद डेहरिया जी ने कौशल एवं व्यवसायिक शिक्षा पर मार्गदर्शन दिया। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षक उपस्थित रहे और कक्षा 9 से 12 तक के 102 छात्रों ने भाग लिया अंत में संस्था में पधारे अतिथि शिक्षकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638



