नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा/सारंगबिहरी: एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगबिहरी जादू नहीं विज्ञान का हुआ आयोजन। ग्राम के सरपंच गणेश फरकारे, एस एम डी सी सदस्य रूपेंद्र शेरके, और विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में हुआ । जिसमे रसायन शिक्षक सुनील यादव एवम् प्रयोगशाला शिक्षक सूर्यकांत चोपड़े की सहायता से विद्यालय के छात्रों द्वारा बहुत सारे विज्ञान के प्रयोग जादू के रूप दिखाए गए जिसमें हवन कुंड में बिना माचिस आग लगाना, नींबू को काटकर खून निकलना, कोरे पेपर पर पानी के स्प्रे से रंग बिरंगे शब्दो को दिखाना, गुब्बारे को हवा में उड़ाना, हाथो में चुना लगाकर पानी डालकर पीला करना आदि जादू दिखाए। विद्यालय के शिक्षक संदीप चौरगडिया एवम् युगलकीशोर पशीने के द्वारा छात्रों एवम उपस्थित जनों को समझाया गया की ये जादू नहीं है, बल्कि यह रसायनो को मिलाने से रसायनिक अभिक्रिया होती है जिसमे अलग अलग क्रिया, प्रतिक्रिया और घटनाएं हुई। विद्यालय के प्राचार्य एच पी उइके सर द्वारा छात्रों को जानकारी दी गई की बाबाओं के द्वारा आम लोगो बेवकूफ बनाकर लूटते है जिससे कारण हमें लोगो को जागरूक करना है । वरिष्ठ शिक्षक कैलाश पराड़कर सर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ये सभी रसायन बहुत ही खतरनाक होते है इनका उपयोग न करे और न ही ऐसा कभी करे क्योंकी रसायन से दुर्घटना हो सकती है, जो भी प्रयोग करें शिक्षक की उपस्थिति में करें। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक महेंद्र नागरे, सतीश गोनेकर, कन्हैया पहाडे, गोपाल चौरे, पांडुरंग खरपूसे, लोकेस उईके, संदेश कोडले, सेवाराम भादे, अनुराधा उईके, गीता डोंगरे, निर्मला धुर्वे, कंचन डिगरसे, सरला पराड़कर, किरण शेरके, चंद्रकला उइके आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



