Home Blog जनपद पंचायत हर्रई में रोजगार मेले का आयोजन आज

जनपद पंचायत हर्रई में रोजगार मेले का आयोजन आज

विवेक राठौर मो. 9399292638

हर्रई/अमरवाड़ा: 02 सितंबर 2024/ म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक छिंदवाड़ा सुश्री रेखा अहिरवार ने बताया कि राज्य कार्यालय एवं जिला रोजगार समिति से प्राप्त स्वीकृति अनुसार प्रत्येक माह में रोजगार मेला कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें विभिन्न रोजगार/स्वरोजगार की योजनाओं से छिन्दवाड़ा/पांढुर्णा जिले के विकासखण्डों की विभिन्न जनपद पंचायतों के बेरोजगार हितग्राहियों को लाभान्वित किये जाने के निर्देश प्राप्त हैं। इसी तारतम्य में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 06 सितम्बर 2024 तक प्रात: 11 से शाम 04 बजे तक किया गया है। विकासखण्ड हर्रई की जनपद पंचायत हर्रई में 03 सितम्बर 2024 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।

म.प्र.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक छिंदवाड़ा सुश्री अहिरवार द्वारा सभी विकासखण्डों के विकासखण्ड प्रबंधकों को निर्देश दिये गये हैं कि जनपद पंचायत क्षेत्र के सभी स्व-सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, संकुल स्तरीय संगठनों, सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के माध्यम से इच्छुक बेरोजगार युवक/युवतियों को सूचित किया जाये। रोजगार मेले में सम्मलित होने वाले विभिन्न क्षेत्र की 15 औद्योगिक संस्था/कम्पनियां आ रही है। रोजगार मेले की तिथियों का व्यापक प्रचार-प्रसार सभी ग्राम/ग्राम पंचायतों में किया जाना सुनिश्चित करें जिससे बेरोजगार युवक-युवतियां रोजगार मेले का लाभ ले सकें ।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638