Home CITY NEWS चार मंजिला इमारत से गिरकर युवती की मौत

चार मंजिला इमारत से गिरकर युवती की मौत

ब्युरो रिपोर्ट: khabarnation18 ;9399292638

छिंदवाड़ा: 16-08-2024 / MBBS की छात्रा बैडरूम की बालकनी से पीठ के बल जमीन पर गिरी, इंटरनल इंजरी से मौत। देहात थाना क्षेत्र के परासिया रोड स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में चौंथी मंजिल से गिरकर एक एमबीबीएस छात्रा की मौत हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक मृतिका तेजस वर्धा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के फाइनल इयर की स्टूडेंट थी। तेजस की मौत किन परिस्थितियों में हुई है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

तेजस वर्धा में कर रही थी MBBS की पढ़ाई

मृतिका तेजस वानसिक का जन्म परासिया में हुआ। मध्यप्रदेश के परासिया, सिवनी, कटंगी में हायर सेकेंडरी तक की पढ़ाई की। इसके बाद MBBS की पढ़ाई वर्धा के मेडिकल कॉलेज में कर रही थी। दो माह पहले तेजस कॉलेज से छुट्टी लेकर पिता के पास छिंदवाड़ा आयी थी।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें :9399292638