नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उच्च पद पर प्रभार दिए जाने पर जिला पांढुर्णा विकासखंड केशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काराघाट कामठी में पदस्थ रहे शिक्षक संस्था प्रमुख श्री महानंद बापचे को, शिक्षक के उच्च पद पर अपने गृह जिला सिवनी शासकीय माध्यमिक शाला खुसीरसीपार कला में पदस्थ होने पर संस्था की ओर से गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया श्री बोपचे प्राचार्य को विदाई दी गई।

प्राचार्य श्री बोपचे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काराघाट कामठी में 11 बर्ष 1 माह अपनी सेवाएं दिए थे कार्यक्रम में ग्राम पंचायत काराघाट कामठी के सरपंच मोहन सलामे, उप सरपंच भगवान शाह उईके, एवं ग्राम पटेल कचरू धुर्वे, सचिव राजकुमार धुर्वे, सहायक सचिव कैलाश डोंगरे, एवं श्याम राव देशमुख, ने फूलों की माला पहनाकर शिक्षक को सम्मानित किया एवं छात्राओं ने सियाल एवं श्रीफल प्रतीक चिन्ह से सम्मानित करके विदाई दी विदाई समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



