रिपोर्ट :- EDITOR KARISHMA SINGH CHHINDWARA (M.P)
9479792991
छिन्दवाड़ा: /06 जनवरी 2026/ वीर अमर शहीद स्वर्गीय श्री कबीर दास उईके शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में उच्च शिक्षा विभाग की योजना क्रमांक-7581 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इनोवेशन एंड इन्कुबेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 25 दिवसीय टैली प्रशिक्षण का शुभारम्भ 5 जनवरी 2026 को प्राचार्य डॉ.आर.पी यादव के कुशल मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ.पूजा तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। यह प्रशिक्षण 5 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें लगभग 60 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है। प्रशिक्षण जीत कंप्यूटर एजुकेशन बिछुआ से श्रीमती पूनम कड़वे द्वारा दिया जा रहा

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना एवं अतिथियों के स्वागत के साथ प्रारंभ हुई। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ.फरहत मंसूरी ने विद्यार्थियों को इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाकर अपने विद्यार्थी जीवन को लक्ष्य केंद्रित बनाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वरोजगार उन्मुक्त एवं रोजगार उन्मुख बनाने के लिये अनेक प्रयास किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थी में महाविद्यालय से शिक्षा पूर्ण करने के बाद अपने जीवन को एक निश्चित दिशा प्रदान कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ.पूजा तिवारी ने विद्यार्थियों को इस प्रशिक्षण को ध्यानपूर्वक करने के लिय प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन श्री अजीत सिंह गौतम ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रशिक्षण के संयोजक श्री आकाश अहके के द्वारा किया गया। प्रथम दिवस में विद्यार्थियों को बेसिक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ.नोखेलाल साहू, श्री मनीष पटेल, श्री मनोज जैन एवं महाविद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर में दक्ष बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है।
खबरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



