Home CITY NEWS माध्यमिक शाला लोहांगी में डॉ.सोयल खान ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदाय...

माध्यमिक शाला लोहांगी में डॉ.सोयल खान ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदाय कर मनाया जन्मदिवस

स्कूल बैग एवं शिक्षण सामग्री पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे

रिपोर्ट :- EDITOR KARISHMA SINGH CHHINDWARA (M.P)
9479792991

छिन्दवाड़ा: /06 जनवरी 2026/ जिले के विकासखंड मोहखेड़ के अंतर्गत शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला लोहांगी में जन्नत क्लीनिक मोहखेड़ के संचालक, सहज एवं सरल स्वभाव के धनी चिकित्सक डॉ.सोयल खान ने माध्यमिक शाला लोहांगी में सपरिवार उपस्थित होकर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के बीच अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप स्कूल बैग, शिक्षण सामग्री एवं बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया। उपहार पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं आभारपूर्ण मुस्कान देखने को मिली।

  कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक श्री बी.के. तुमडाम, शिक्षक श्री टी.सी. भलावी एवं श्री हरिओम साहू द्वारा समस्त अतिथियों का आदरपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया। डॉ. सोयल खान की माता फरीदा खान एवं भाई सलमान खान ने ग्राम एवं विद्यालय के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव को व्यक्त किया।

  कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जनपद शिक्षा केंद्र मोहखेड़ के बीएसी एवं गवर्मेंट इम्प्लाइज सोशल वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा के जिला सचिव श्री अरविंद भट्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन की मंशानुसार इस प्रकार के तिथि विशेष कार्यक्रम विद्यालयों में छात्रों के बीच आयोजित किए जाने से सामाजिक सहभागिता एवं विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने सामाजिक दायित्व से परिपूर्ण इस कार्यक्रम के लिये डॉ.सोयल खान एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।

  कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक श्री नरेश उदासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वेलफेयर सोसाइटी छिंदवाड़ा के सक्रिय सदस्य श्री शेखर पांडे, पी.एम. पोषण प्रभारी श्री सुखदेव उइके, जन शिक्षक श्री संतोष डोंगरे, श्री विलास चेडगे, शिक्षक श्री विजय आलोनकर, श्रीमती माया पाण्डेय, श्रीमती सीता पहाड़े, ग्राम सरपंच श्री नरेंद्र बुबाडे, श्री सुरेश डिगरसे सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।