Home NATIONAL “स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को तोहफा, लाल किले से पीएम मोदी ने...

“स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को तोहफा, लाल किले से पीएम मोदी ने किया ऐलान, जानकर हो जाएंगे खुश”

रिपोर्ट: khabarnation18.in :9399292638

नई दिल्लीः देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को भी संबोधित किया और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि नालंदा का महान इतिहास रहा है। हमने नालंदा यूनिवर्सिटी को फिर से शुरू किया है। हमारा प्रयास नालंदा को उसका पुराना गौरव लौटना है। नई शिक्षा नीति में मातृ भाषा को बल मिला। भाषा टैलेंट के रास्ते नहीं आनी चाहिए। जीवन में मातृ भाषा को बल देना होगा। आज दुनिया में जैसा बदलाव हो रहा है, तब जाकर स्किल का महत्व बढ़ गया है। हम जीवन के हर क्षेत्र में, एग्रीकल्चर में भी स्किल डेवलेपमेंट चाहते हैं, स्किल इंडिया प्रोग्राम को आगे बढ़ाया। नौजवानों की स्किल बढ़े, बाजार में उनकी ताकत दिखाई दे। आज दुनिया की परिस्थिति को देखते हुए कह सकता हूं कि नौजवान दुनिया में अपनी धमक बनाए, इसे लेकर आगे चल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रिसर्च को लेकर निरंतर बल मिले, रिसर्च फाउंडेशन यह काम कर रहा है। हमने बजट में 1 लाख करोड़ रिसर्च के लिए दिया है। हमारे देश में मेडिकल एजुकेशन के लिए बच्चे विदेश पढ़ने जा रहे हैं। ऐसे-ऐसे देशों में जा रहे हैं, जिसके बारे में सोचकर आश्चर्य होता है। हमने 10 साल में मेडिकल सीटों को करीब 1 लाख कर दिया है। अगले पांच साल में मेडिकल लाइन में 75000 नई सीटें बनाई जाएंगी।

“मोदी बोले- हमें कृषि को रिफॉर्म करना है” विकसित भारत 2047, स्वस्थ भारत भी होना चाहिए। इसलिए विकसित भारत की पहली पीढ़ी के लिए पोषण अभियान चलाया है। हमें कृषि को रिफॉर्म करना है। पुरानी परंपराओं से मुक्ति पानी होगी। हम किसानों की मदद कर रहे हैं, आसान लोन दे रहे हैं, उसे टेक्नोलॉजी दे रहे हैं। उसे एंड टु एंड होल्डिंग मिले उस दिशा में काम रहे हैं। धरती माता की उत्पादन क्षमता कम हो रही है, ऐसे में वो किसान जो प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उनके लिए बजट में बड़ा प्रावधान है। आज दुनिया के लिए ऑर्गेनिक फूड बनाने वाला फूड बॉस्केट हमारे देश का किसान बना सकता है।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638