Home NATIONAL “नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में छिंदवाड़ा जिले के कृषक...

“नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में छिंदवाड़ा जिले के कृषक श्री गोपालराव कराड़े सप्तनीक विशेष अतिथि के रूप में होंगे शामिल”

रिपोर्ट: नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा; 9399731900

छिन्दवाड़ा: 14 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशन में छिंदवाड़ा जिले से पीएम किसान सम्मान निधि के हितग्राही ग्राम गुरैया के कृषक श्री गोपालराव कराड़े और उनकी पत्नी श्रीमती कुसुम कराड़े प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में नई दिल्ली में 15 अगस्त 2024 को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

भू-अभिलेख अधीक्षक ने बताया कि 15 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राही को विशेष अतिथि के रूप में सम्मिलित किया गया है। हितग्राही के आयोजित समारोह में सम्मिलित होने और वापसी की व्यवस्था के लिये उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास जबलपुर श्री के.एस.नेताम को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

खबरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638