Home DHARMA श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में पहुंचे विद्यार्थी, मटकी...

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप में पहुंचे विद्यार्थी, मटकी फोड़कर मचाई धूम

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

सौसर/रामाकोना: रामाकोना क्षेत्र के एंजल पब्लिक स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए और स्कूल में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने प्यारे बच्चे राधा-कृष्ण का बाल स्वरूप धारण कर पहुंचे। तो इसी शुभ घड़ी पर एंजल पब्लिक स्कूल की प्राचार्या रजनी ठाकुर मैडम ने स्कूल आयोजन में मौजूद बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के संबंध में बताया साथ ही गीता का सार बताया गया और भगवान श्री कृष्ण की बाल कलाओं, कृष्ण द्वारा गोमाता के प्रति प्रेम भावना की जानकारी बच्चो से साझा की इसके अलावा स्कूल में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया जिसमे सभी नन्हे मुन्ने बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं रंगारंग झाकियों का प्रदर्शन किया जिसमे कृष्ण सुदामा का मिलन एवं कृष्ण भगवान की कुछ झलकिया छात्रों द्वारा दर्शाई गई अंत मे दही हांडी के कार्यक्रम में छात्रों ने मटकी फोड़ कर खूब आनंद लिया इस शुभ अवसर पर संस्था की प्राचार्या रजनी ठाकुर, स्कूल के संचालक जितेन्द्र सिंह ठाकुर एवं समस्त स्कूल टीचरगण और शाला स्टाफ द्वारा उपस्थित होकर अपना सहयोग प्रदान किया गया।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638