नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा/चौरई: थाना चौरई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कुंडा में विगत दिनों से अनवरत शिकायते आ रही थी की शराब दुकान के आसपास कुछ लोग अवैध रूप से ठेला लगाकर, टपरा में शराब पिलाते हैं कि सूचना पर चौरई पुलिस के द्वारा जगह पर पहुंचकर कार्यवाही की गई एवम् आरोपी श्रीकांत पिता लक्ष्मण चौधरी उम्र 30 साल , सुकई पिता छोटू यादव उम्र 58 साल ,प्रीतम सिंह पिता भागलाल सतनामी उम्र 29 साल, सुनील पिता भागलाल सतनामी उम्र 35 साल , मंगलिका बाई पति बालक राम रज्जड उम्र 50 साल, निवासी कुंडा के सभी आरोपी अपने ठेला एवं टपरे में शराब पिलाते हुए, पीते हुए मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34, 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है । उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी अपराध पंजीबद्ध हैं जिनके विरुद्ध 129 BNSS की कार्यवाही की गई है एवं सभी लोगो को शराब दुकान के आसपास दुकान में शराब नहीं पिलाने की हिदायत दी गई है ।*कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* निरीक्षक दिलीप पंचेश्वर, उप निरीक्षक रामकुमार ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक रामकिशोर डेहरिया,सतीश दुबे,शरद मालवी,प्रधान आरक्षक आशीष बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



