Home CITY NEWS “तिरंगा यात्रा” सांसद विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में युवाओं में दिखा...

“तिरंगा यात्रा” सांसद विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में युवाओं में दिखा जोश 🪷दमुआ से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा का परासिया में समापन

रिपोर्ट: नरेन्द्र साहू; 9399731900

छिंदवाड़ा: देश कल अपनी स्वतंत्रता का 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास से मनाएगा। देश के प्रति अपना सर्वस्व समर्पण के बुलंद इरादे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत आज कोयलांचल में विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया।

दमुआ से प्रारंभ हुई इस विशाल रैली का नेतृत्व छिंदवाड़ा जिले के युवा व यशस्वी सांसद *विवेक बंटी साहू* के द्वारा किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर मोटरसाइकिल चला रहे इन युवाओं में अपने देश के प्रति जोश और जुनून देखते ही बन रहा था। यह युवा गण स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे गगनभेदी नारो का उद्घोष करते नजर आए। इस विशाल तिरंगा वाहन रैली में हजारों युवा शामिल थे। रैली में दमुआ एवं जुन्नारदेव के भाजपा नेतागण व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।

खबरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें ;9399292638