नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा: / 31 जुलाई 2024 / जिले की जनपद पंचायत मोहखेड़ के सभाकक्ष में गत दिवस सरपंच व सचिव के लिये प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में मनरेगा योजना के अंतर्गत बने ग्राम पंचायतों में बने सार्वजनिक नाडेप कम्पोस्ट टांकों एवं कृषकों के खेतों में बने टांकों को भरने की तकनीकी विधि एवं प्रक्रिया बताई गई। जिससे खाली नाडेप कम्पोस्ट टांकों को कचरा एवं अन्य वेस्टेज पत्तियों व गीले एवं सूखे मटेरियल से विधिवत भरकर नमी बनाई रखकर 3 माह में अच्छी गुणवत्ता की कम्पोस्ट खाद प्राप्त कर पौधों व फसलों में डालने के लिये उपयोग में लाई जा सके। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता भी बनीं रहे एवं कम्पोस्ट खाद कृषकों को बेचकर पंचायत को अतिरिक्त आमदनी भी प्राप्त हो सके, इस संबंध में विस्तार से जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।



