BY . KHABARNATION18 NEWS CHHINDWARA
छिन्दवाड़ा: /06 जनवरी 2026/ भोपाल में विगत दिनों आयोजित राज्य स्तरीय कौशल सम्मान समारोह में शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) के उप प्राचार्य श्री नलिन तिवारी को उनके उत्कृष्ट, नवाचारपूर्ण एवं समर्पित कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कौशल विकास विभाग मंत्री श्री गौतम टेटवाल द्वारा श्री तिवारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में विभागीय संचालक श्री गिरीश शर्मा, अतिरिक्त संचालक श्री डी.एस. ठाकुर, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. पनिका सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

यह सम्मान श्री तिवारी को नवाचार आधारित कार्यों, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, महिलाओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, विभाग की ब्रांडिंग व पब्लिसिटी जैसे महत्वपूर्ण योगदानों के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय कि उप प्राचार्य श्री तिवारी को विगत वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। उप प्राचार्य श्री तिवारी की कार्यकुशलता एवं विशेषज्ञता को देखते हुए उन्हें विभाग के प्रदेश स्तरीय प्रकोष्ठों इनोवेशन प्रकोष्ठ पी.आर.ओ प्रकोष्ठ, अकादमिक प्रकोष्ठ एवं ब्रांडिंग सेल में भी सक्रिय भूमिका के लिये सम्मिलित किया गया है। अपनी कर्मठता, कर्तव्यपरायणता, लगन एवं सतत नवाचारों के कारण उप प्राचार्य श्री नलिन तिवारी जिले में ही नही बरन पूरे प्रदेश में एक समर्पित एवं प्रेरणादायी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। यह सम्मान समारोह विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवाचार, उत्कृष्टता एवं प्रतिबद्धता के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ है।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638



