Home CITY NEWS “भारत माता की जयघोष के साथ शान से निकली तिरंगा रैली” “अमरवाड़ा...

“भारत माता की जयघोष के साथ शान से निकली तिरंगा रैली” “अमरवाड़ा विधायक शाह सहित सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी हुए शामिल”

रिपोर्ट: विवेक राठौर मो.9399292638

छिंदवाड़ा /अमरवाड़ा /हर्रई: भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तथा शासन के दिशा निर्देशानुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत संपूर्ण देश में जगह-जगह तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को विकासखंड हर्रई अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला गौरपानी एवम् हाईस्कूल अहरवाड़ा में तिरंगा रैली निकाली गई। संस्थाओं के अध्यनरत छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं ग्रामीण जनों ने भारत माता की जयघोष के साथ हर्षोल्लास के साथ तिरंगा रैली में भाग लिया। देश की आन बान और शान तिरंगा हर भारतीय के घर में फहराने हेतु छात्र-छात्राओं एवं ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया। तिरंगा रैली में अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह के साथ जिला भाजपा मंत्री मनोज नेमा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरिया, भाजपा मंडल हर्रई अध्यक्ष सुमित गुप्ता, पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष शंभूदयाल साहू, भाजपा नेता डॉ प्रियंक शर्मा,सरपंच दयाराम धुर्वे,सरपंच प्रहलाद सल्लाम,सरपंच चंद्रकांत सरयाम,अनुविभागीय अधिकारी अमरवाड़ा हेमकरण धुर्वे, तहसीलदार सुधीर मोहन अग्रवाल, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्रई आर एन सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश कालंबे,पूर्व वन परिक्षेत्र अधिकारी रघुवंश कुमार, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक राजकुमार डेहरिया, थाना प्रभारी उमेश मार्को, खंड चिकित्सा अधिकारी हेमंत मुद्गल, परियोजना अधिकारी महिला एवम् बाल विकास रत्नेश वैद्य, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विनोद टांडेकर, सहायक यंत्री जनपद पंचायत नरेंद्र अहिरवार, पंचायत निरीक्षक राकेश ठाकुर, संकुल प्राचार्य जी एस सिंगोतिया, जन शिक्षक आर एस बरकड़े,जनशिक्षक एस आर नर्रे, छात्रावास अधीक्षक ए के तेकाम,भाजपा कार्यकर्ता कलीराम तेकाम, सीताराम परतेती ,सुरेश सराठे, सेवकराम सराठे, नंदकिशोर कहार,संतकुमार मरावी,नितिन नेमा,गोविंद साहू,दिनेश सराठे,सोहन कर्पे, ज्वारसी भलावी, दिनेश सल्लाम एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधारोपण*

सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास प्रांगण गौरपानी में विधायक श्री शाह एवं अधिकारी कर्मचारियो द्वारा आम के पौधे लगाए गए तथा उपस्थित ग्रामीणों को वृक्षारोपण की सलाह दी गई।

खबरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें ;9399292638