नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा: ई डी सी विद्यालय परासिया में 5 दिवसीय करियर काउंसलिंग का दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 9वी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आज दिनांक 31जनवरी को समापन के अवसर में शासकीय पेंचवेली महाविद्यालय परासिया के प्रोफेसर पवन नाग सर एवं नितेश कुमरे सर के द्वारा बच्चों को करियर काउंसलिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और विद्यार्थियों से फीडबैक लिया गया।
एवं शाला प्राचार्य सुनीला यादव द्वारा आभार व्यक्त किया गया नोडल श्रीमती स्नेहलता शिव ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती सुनीला यादव , श्री के. डहरिया, श्री श्याम कावेरी, सुश्री शशि भलावी, श्री प्रवीण विश्वकर्मा, हरलाल यादव, श्री तारिक कुरैशी, पिंकी विश्वकर्मा,श्री रूपेश राय, श्री सहायक राम मिनोटे शिवम नाविक, तरुण तिवारी, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



