रिपोर्ट: नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा: म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री प्रेमपालसिंह ठाकुर के निर्देशन पर वन स्टॉप सेंटर छिंदवाड़ा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सहायता अधिकारी छिंदवाड़ा श्री विजय कुमार खोब्रागड़े ने महिलाओं के अधिकार, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, म.प्र.अपराध पीड़ित प्रतिकर अधिनियम आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के बाद कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ.श्रीमती मोनिका बिसेन, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती भावना कुमरे एवं स्टॉफ तथा पक्षकारगण उपस्थित थे।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय में 29 जुलाई से 03 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन- माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिन भी पक्षकार के प्रकरण माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और वे राजीनामा के माध्यम से उनका निराकरण कराना चाहते हैं, वे कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा में संपर्क कर सकते हैं।



