पांढुर्णा सौसर क्षेत्र से संवाददाता नरेंद्र साहू की रिपोर्ट
छिंदवाड़ा: आज दिनांक 09.01.2026 को विकासखंड सौसर में विकासखंड स्तरीय गणित विज्ञान एवं पर्यावरण की प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय कन्या उमावि सौसर में किया गया। प्रदर्शनी में संकुल/जनशिक्षा केंद्र स्तर से चयनित माध्यमिक तथा उच्चतर स्तर से प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रदर्शनी में सहायक संचालक (शिक्षा) मैडम सुश्री रश्मि कुशरे , विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भास्कर गावंडे तथा बीआरसी श्री चैनसा यादव एवं बीएसी श्रीमती मंजुश्री कांबले, जनशिक्षक द्वारा प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

तत्पश्यात विषयवार अवलोकनकर्ता दल द्वारा प्रदर्शनी में सम्मिलित मॉडल का अवलोकन किया गया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में पर्यावरण के 16, विज्ञान के 13, गणित के 13 तथा सामाजिक विज्ञान के 28 मॉडल के साथ कुल 86 छात्र एवं छात्राएं प्रदर्शनी में सम्मिलित हुई। विकासखंड स्तर से माध्यमिक स्तर कक्षा 6 से 8 से तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया का चयन किया गया। विकासखंड स्तर से चयनित प्रतिभागी जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में सम्मिलित होंगे। प्रदर्शनी में जनशिक्षक प्रदीप चौधरी, रविप्रकाश कुशराम,पंकज कांबले,अलकेश पिंपलकर द्वारा सहयोग किया गया।




