Home NATIONAL OnePlus के इन 4 के गिर गए दाम, स्वतंत्रता दिवस के मौके...

OnePlus के इन 4 के गिर गए दाम, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंपनी ने खुशी से घटा दी है कीमत

ब्यूरो रिपोर्ट: खबर NATION 18 NEWS:9399292638

अगर आप वनप्लस फोन पसंद करते हैं और कोई नया मोबाइल लेना चाहते हैं तो कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस 2024 के मौके पर अच्छी खबर दी है. कंपनी अपने 4 फ्लैगशिप फोन पर ऑफर दे रही है जिससे मोबाइल सस्ते में मिल जाएंगे.स्वतंत्रता दिवस 2024 के मौके पर कंपनियां एक से बढ़ कर एक ऑफर पेश कर रही हैं. अमेज़न की फ्रीडम सेल खत्म हो चुकी हैं, और अभी फ्लिपकार्ट पर फ्लैगशिप सेल लाइव है. इस बीच वनप्लस ने भी Independence डे के मौके पर बड़ी सेल का ऐलान कर दिया है. कंपनी खास सेल में अपने पॉपुलर डिवाइस वनप्लस नॉर्ड 4, नॉर्ड CE4 Lite, वनप्लस 12, 12R पर अच्छा डिस्काउंट दे रही है. ऑफर्स का फायदा ग्राहक अमेज़न और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए उठा सकते हैं. आइए जानते हैं कौन से फ्लैगशिप फोन पर कितने का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

वनप्लस नॉर्ड 4 की कीमत 8GB रैम/128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹29,999, 8GB रैम/256GB स्टोरेज मॉडल के लिए ₹32,999 और टॉप एंड 12GB रैम/256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹35,999 है. लेकिन स्वतंत्रता दिवस के ऑफर के तहत अगर आप ICICI और वनकार्ड बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 8 जीबी रैम वेरिएंट पर ₹2,000 की छूट और टॉप एंड मॉडल पर ₹3,000 की छूट मिल जाएगी।