Home CITY NEWS बस की टक्कर से कमांडर के परखच्चे उड़े चालक की मौत ,...

बस की टक्कर से कमांडर के परखच्चे उड़े चालक की मौत , वाहन मालिक गंभीर घायल

नरेंद्र साहू जिला ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा / तामिया :- सोमवार तड़के लेहगड़ुआ में एक सवारी बस ने कमांडर को जोरदार टक्कर मारी । जिससे कमांडर के परखच्चे उड़ गए । इस टक्कर में कमांडर चालक , उसका मालिक और एक अन्य महिला घायल हुए । जिन्हें 108 की मदद से परासिया अस्पताल लाया गया । जहां कमांडर चालक की मौत हो ग ई । वाहन मालिक को जिला अस्पताल रेफर किया गया । घायल महिला का इलाज परासिया अस्पताल में किया गया मिली जानकारी के अनुसार तामिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लेहगढ़ुआ के समीप स्थित एक हनुमान मंदिर के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे सवारी बस और कमांडर वाहन में जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें घायल हुए लोगों में से एक की मौत होना बताया जा रहा है । जानकारी के अनुसार न्यूटन वार्ड क्रमांक 5 निवासी मोहन बोरकर अपनी कमांडर वाहन क्रमांक एमपी 22 डी ए 0099 से रोजाना दूध लेकर परासिया से तामिया जाता है । सोमवार को भी वह अपने चालक मंगली बाजार वार्ड 21 परासिया निवासी सेवक पवार के साथ दूध लेकर तामिया जा रहा था । परासिया से एक महिला भी उसमें तामिया जाने के लिए सवार हुई । लहगड़ुआ के समीप पहुंचने पर सामने से आ रही इंदौर छिंदवाड़ा मिगलानी बस क्रमांक एमपी 09 एफ ए 7293 ने सामने से कमांडर जोरदार टक्कर मारी । कमांडर में रखा दूध सड़क पर बिखर गया । कमांडर चालक सेवक , वाहन मालिक मोहन बोरकर और महिला को गंभीर चोट आई । जिन्हें 108 की मदद से परासिया अस्पताल लाया गया । इलाज के दौरान सेवक की मौत हो गई वहीं वाहन मालिक मोहन बोरकर की जीभ और उंगलियां कटने के चलते उसे छिंदवाड़ा अस्पताल रेफर किया गया है । महिला को सिर में चोट आई , जिसका इलाज परासिया अस्पताल में किया गया । बस चालक ने बस को को घटना स्थल से निकालकर परासिया थाने में खड़ा किया गया था । मामले में तामिया पुलिस जांच कर रही है।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638