रुचि के अनुसार विषय व राह का चयन करें- नायब तहसीलदार चाँद श्री बाजपेयी
नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा/30 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल के मार्गदर्शन में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद में एक दिवसीय केरियर मेला का आयोजन नायब तहसीलदार श्री बाजपेयी, शाखा प्रबंधक सेंट्रल बैंक श्री यशवर्धन सिंह, समाजसेवी व्यवसायी श्री राजू वर्मा, आईटीआई के प्राचार्य श्री बजरंग धारसे, संकुल प्राचार्य श्री अनिल तागड़े व प्राचार्य श्री सी.डी.जंघेला की उपस्थिति में किया गया।

राज्यपाल पुरुस्कृत शिक्षक श्री राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा दसवीं व बारहवीं में अध्ययनरत छात्रों को आगे की पढ़ाई व रूचि अनुसार विषय चयन के मार्गदर्शन के लिये केरियर मेले का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद एवं हाई स्कूल गुमगांव के छात्रों के लिए यह मेला लगाया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा फीता काटकर तथा मां सरस्वती का पूजन कर मेले का शुभारंभ किया गया।

श्रीमती प्रार्थना जमहोरे द्वारा स्तुति भेंट की गई। विद्यालय के शिक्षक श्री पवन सिंह रघुवंशी, श्री शिवम साहू, श्री रघुनाथ वर्मा, श्रीमती संध्या साहू, सुश्री वैदेही साहू द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। शाखा प्रबंधक श्री सिंह ने कहा कि रूचि के अनुसार विषयों का चयन करें, श्री बाजपेयी ने कहा कि कोई मार्ग कठिन नहीं है, जरूरत है तो बस दृढ़ इच्छा शक्ति की। श्री राजू वर्मा ने कहा कि सफल व्यापारी समय, अनुशासन एवं मृदु भाव से बन सकते है । इस अवसर पर श्री गोविंद सिंह महड़ोले, सुश्री सपना पाटिल, श्री रामसिंग पंचेश्वर, सुश्री साहीन खान, श्रीमती वैष्णवी चौहान, श्रीमती ललिता डेहरिया, श्रीमती माधुरी वर्मा, श्रीमती स्वाति जैन, श्रीमती नीता भलावी, श्रीमती काजल माहोरे, श्री आशाराम बंदेवार, श्री नेपाल चौरे, श्री विवेक सनोडिया, श्री समीर कुरैशी, श्री दौलत वर्मा, श्री किशनलाल वर्मा सहित चतुर्थ श्रेणी श्री राजकुमार सोनी, श्री गौरव परतेती, श्री पवन उइके उपस्थित थे । कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक श्री मालवीय ने किया। इस मेले में मार्गदर्शी शिक्षक द्वारा हाई स्कूल गुमगांव व शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाँद के विद्यार्थी लाभान्वित हुए।



