छिन्दवाड़ा: / 01 जून 2024/ नवागत डीन डॉ.अभय वर्मा के मार्गदर्शन में एवं नगरपालिक निगम आयुक्त श्री सी.पी.राय के आदेश पर जिला अस्पताल, नगरपालिक निगम एवं मेडिकल कॉलेज की संयुक्त टीम द्वारा जिला अस्पताल छिंदवाड़ा में फायर मॉक ड्रिल की गई।

जिसमें नगरपालिक निगम के अग्निशमन विभाग ने सभी डॉक्टर, स्टाफ, कर्मचारी एवं अधिकारी को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण में सिविल सर्जन डॉ.महेंद्र कुमार सोनिया, आरएमओ डॉ.संजय राय, प्रबंधक उदय पराडकर, श्री कृष्णा, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ.विपिन जैन, सहायक अधीक्षक डॉ.विकास द्विवेदी, श्री धर्मेंद्र पवार, श्री दीपक तिवारी, नगरपालिक निगम अग्नि सुरक्षा विभाग के श्री सुरेंद्र उइके, श्री अभिषेक दुबे, श्री संजीव यादव, श्री शरद लिंगायत, श्री राजेश मालवीय, श्री पीयूष काकोड़े, श्री नितेश मंडलोई उपस्थित थे।
खबर नेशन 18 न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट छिंदवाड़ा


