Home CITY NEWS माताजी स्वर्गीय श्रीमती रानी बाई क्षत्रिय की स्मृति में लगभग ₹40,000 मूल्य...

माताजी स्वर्गीय श्रीमती रानी बाई क्षत्रिय की स्मृति में लगभग ₹40,000 मूल्य के 200 जोड़ी जूते एवं मोजे उपहार स्वरूप वितरण किये गए

पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंदवाड़ा की छात्राओं को दिलीप ट्रेडिंग कंपनी के संचालक श्री विजय क्षत्रिय एवं श्रीमती सीमा क्षत्रिय द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती रानी बाई क्षत्रिय की स्मृति में लगभग ₹40,000 मूल्य के 200 जोड़ी जूते एवं मोजे उपहार स्वरूप वितरण किये गए

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: पीएम श्री शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छिंदवाड़ा की छात्राओं को दिलीप ट्रेडिंग कंपनी के संचालक श्री विजय क्षत्रिय एवं श्रीमती सीमा क्षत्रिय द्वारा अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती रानी बाई क्षत्रिय की स्मृति में लगभग ₹40,000 मूल्य के 200 जोड़ी जूते एवं मोजे उपहार स्वरूप वितरित किए गए। यह सेवा कार्य संस्था की प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिससे विद्यालय में अध्ययनरत अनेक छात्राएँ लाभान्वित हुईं।

यह पुनीत कार्य शासकीय सेवक वेलफेयर सोसायटी छिंदवाड़ा के अध्यक्ष श्री सतीश गोंडाने, एम.एल.बी. स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक श्री राघवेंद्र वसूले तथा श्री मोहित सूर्यवंशी की प्रेरणा से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षत्रिय परिवार के सदस्य—पुत्र आयुष, पुत्रवधू मान्यता, मायरा, चाहत तथा नन्हे बच्चे कनिष्का एवं चिराग ने छात्राओं को जूते एवं मोजे प्रदान किए। कड़ाके की ठंड में इस सहायता से बच्चियों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी।

इस अवसर पर श्रीमती सीमा क्षत्रिय ने छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीवन में ऊँचा स्थान प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत आवश्यक है और सभी छात्राएँ निरंतर प्रगति करें। वहीं श्री आयुष क्षत्रिय ने अध्ययनरत छात्राओं को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, शिक्षकों के मार्गदर्शन का पालन करने तथा उत्तम परीक्षा परिणाम अर्जित कर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कनिष्का एवं चिराग द्वारा प्रस्तुत कविताओं ने सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम की सफलता में संस्था के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में संस्था की प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने क्षत्रिय परिवार द्वारा छात्राओं को उपहार स्वरूप जूते एवं मोजे प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए उनके व्यवसाय के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638