नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा: नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के आदेशानुसार आज छोटा तालाब क्षेत्र में पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा पुनः अतिक्रमण कर दुकानें लगाए जाने की स्थिति पाई गई, जिन्हें नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा हटाया गया।

इसी क्रम में बुधवारी बाजार, गोल गंज क्षेत्र में स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने हेतु अनाउंसमेंट कर सूचना दी गई। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से विभिन्न स्थलों से प्राप्त अतिक्रमण संबंधी कुल छह शिकायतों का मौके पर जाकर निराकरण किया गया।
नगर निगम द्वारा शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी है तथा लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करने की अपील की गई है।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638




