Home CITY NEWS जिला पंचायत सदस्य बनी सामूहिक सूर्य नमस्कार का हिस्सा

जिला पंचायत सदस्य बनी सामूहिक सूर्य नमस्कार का हिस्सा

रिपोर्ट: नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: आज दिनांक 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई जिला पांढुरना में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्राचार्य श्री जे एस उईके, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता कुमरे ,मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्णा सरयाम द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित थे। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश गान और वंदे मातरम का गायन किया । तत्पश्चात रेडियो के द्वारा प्रसारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम का हिस्सा बनी श्रीमती ललिता कुमरे जिला पंचायत सदस्य और मण्डल अध्यक्ष श्री कृष्णा सरयाम पूर्व महामंत्री श्री शेषराव बारंगे शिक्षकों पालकों और बच्चों को सामूहिक सूर्य नमस्कार से संबंधित विभिन्न क्रियाएं तथा प्राणायाम कराया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षकों सहित 529 विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार के आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर एसएमडीसी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638