Home CITY NEWS पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देशन पर यातायात पुलिस छिंदवाड़ा द्वारा...

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे के निर्देशन पर यातायात पुलिस छिंदवाड़ा द्वारा मकर संक्रांति एवं सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: मकर संक्रांति पर्व एवं चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत आम नागरिकों में यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस छिंदवाड़ा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाने की परंपरा के दौरान चाइनीज़ मांझा एवं अन्य खतरनाक प्रकार के मांझे के उपयोग से आए दिन दोपहिया वाहन चालकों एवं राहगीरों के गले में गंभीर चोट लगने एवं प्राणघातक दुर्घटनाओं की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इन्हीं घटनाओं की रोकथाम एवं जन-सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा 70 दोपहिया वाहनों के आगे विशेष सेफ्टी गार्ड / सेफ्टी डिवाइस का प्लेसमेंट किया गया, जिससे मांझा गले में फंसकर घातक रूप न ले सके।
इस जनहितकारी पहल में Roadrax एवं wheel livin संस्था द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया।

यातायात पुलिस छिंदवाड़ा द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे चाइनीज़ मांझे का प्रयोग न करें, सुरक्षित मांझे का ही उपयोग करें तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं भी सुरक्षित रहें एवं दूसरों की सुरक्षा में भी सहयोग करें।
— यातायात पुलिस छिंदवाड़ा

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638