नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा: / 27 अगस्त 2024/ शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा में गत दिवस श्री कृष्ण जन्मोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद के मार्गदर्शन एवं युवा उत्सव समिति के निर्देशन में व डॉ.टीकमणि पटवारी के कुशल मंच संचालन में यह गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न सांस्क्रतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाने से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर और भी उल्लासमय वातावरण निर्मित हो गया। एन.एस.एस. की ज्योति, सदभावना, मुश्कान, दीपाली व साथी द्वारा सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई एवं एन.एस.एस. स्वयंसेवक श्री शिवम उईके द्वारा कृष्ण भजन की मनोरम प्रस्तुति दी गई, जिन्हें एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारियों प्रो.महेंद्र साहू, डॉ.निधि नोडानी एवं डॉ.मंसाराम उईके द्वारा तैयार कराया गया था। वक्तव्य में जहां डॉ.डी.डी.विश्वकर्मा ने गीता की शिक्षाओं की ओर ध्यान दिलाया वहीं डॉ.जी.वी. ब्रह्मे द्वारा विज्ञान को श्री कृष्ण के जीवन से जोड़कर दिखाया गया। युवाओं को भगवान श्री कृष्ण के महत्व एवं लीलाओं से प्रेरणा प्राप्त हुई । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एन.एस.एस. स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



