छिंदवाड़ा: प्रोडक्शन एंड डिजायर डांस स्टूडियो ,,के तत्वाधान में मणि महल लॉन छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें चांदामेटा वार्ड क्रमांक 4 निवासी, 4 वर्षीय अनाया फैशन शो में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

अनाया परमार श्रीमती अंकिता परमार की बेटी है एवं आशुतोष सिंह परमार ,अभिषेक परमार ,मोहित परमार की भांजी है उक्त कार्यक्रम में नैना पन्नाम मिस एमपी 24 ,,निधि सोलंकी पूर्व मिस एमपी एवं कुमकुम एलाने के हस्ते अनाया परमार को सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक विक्की यादव एवं संचालक बृजेश महोवे रहे। अन्य परमार उक्त प्रतियोगिता में अनाया परमार अब नेशनल इंडिया किड्स के लिए नामांकित हुई है इस उपलब्धि पर नगर वासियों ने बधाई देते हुए बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्ट: नरेन्द्र साहू छिंदवाड़ा



