Home Blog केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री उईके का छिंदवाड़ा दौरा, संग्रहालय निरीक्षण...

केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री उईके का छिंदवाड़ा दौरा, संग्रहालय निरीक्षण और समीक्षा बैठक करेंगे

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा: / 22 अगस्त 2024 / केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री दुर्गादास उईके 23 अगस्त 2024 शुक्रवार को छिंदवाड़ा दौरे पर रहेंगे। वे प्रातः 11:20 बजे छिंदवाड़ा पहुंचेंगे और आदिवासी बादल भोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद, दोपहर 2 बजे श्री उईके भारत सरकार और जनजातीय विभाग, मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में विभिन्न योजनाओं और जनजातीय विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी। तत्पश्चात श्री उईके शाम 4 बजे जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638