ब्युरो रिपोर्ट: khabarnation18
तामिया/छिंदवाड़ा- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन जी के निर्देशानुसार एवं विकासखंड समन्वयक श्री राजू मांडवे जी के कुशल मार्गदर्शन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे , स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद की सहयोगी संस्था भूविक सोशल वेलफेयर सोसाइटी से समाजसेवी, परामर्शदाता सुभाष मिनोटे द्वारा जनपद पंचायत तामिया के प्रांगण में उपस्थित सरपंच, सचिव एवं पंप ऑपरेटर को गंदगी से होने वाले दुष्परिणामों व बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई एवं ग्राम में स्वच्छता बनाए रखने तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने व प्रेरित करने की बात कही गई। स्वच्छता की शुरुआत अपने स्वयं से, घर से, गांव से व अपने कार्यस्थल से प्रारंभ करने हेतु शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पीएचई विभाग से मैडम नलिनी एवं जल जीवन मिशन के टीम लीडर देवेंद्र उपासनी सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू छात्र विनोद नवरेती, कमलाकर धुर्वे, राजेश मेहँगिया, कमल अहिरवार सहित तामिया विकासखंड की ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति से आए हुए अध्यक्ष सचिव पंप ऑपरेटर समेत जनपद पंचायत तामिया के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



