Home NATIONAL “देश में 6G को लेकर आया बड़ा अपडेट,” “महिलाओं पर अत्याचार करने...

“देश में 6G को लेकर आया बड़ा अपडेट,” “महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को पीएम मोदी ने कही ये बात”

ब्युरो रिपोर्ट: khabarnation18.in ;9399292638

नई दिल्लीः देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इस मौके पर देशवासियों को भी संबोधित किया और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने देश में 6जी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि हमने एक जमाना देखा था 2जी के लिए कैसे संघर्ष करते थे, आज 5जी पूरे देश में रोल आउट हो गया है। दुनिया में आगे बढ़ रहे हैं, हम रुकने वाले नहीं है। हम 6जी पर तेजी से काम कर रहे हैं। डिफेंस सेक्टर में हमारी आदत हो गई थी कि बजट का पैसा कहां जाता है, विदेश से इंपोर्ट करते थे। आज इसमें आत्मनिर्भर बने हैं। आज डिफेंस मैनयूफैक्चरिंग का हब बने हैं। दुनिया में हथियार एक्सपोर्ट कर रहे हैं।

हमारे खिलौने दुनिया के बाजार में हैंः मोदी। किसी जमाने में कहा जाता था कि खिलौने बाहर से आते थे। आज देश के खिलौने दुनिया के बाजार में हैं। हम मोबाइल फोन इंपोर्ट करते थे। आज फोन एक्सपोर्ट करने लगे। भविष्य के साथ सेमीकंडक्टर और एआई जुड़ा है। हम इस पर काम रहे हैं।

मोदी बोले- इंडियन स्टैंडर्ड, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बनने चाहिए

मैं हर राज्य को कहना चाहता हूं कि वो ऐसे नियम बनाएं कि निवेशक उनके पास आएं। फैक्ट्री लगती है तो उनके राज्य में लगती है इसमें केंद्र सरकार को बीच में नहीं आना चाहिए। ये आपके राज्य के लिए बेहतरी का अवसर है। अब दुनिया के लिए डिजाइनिंग इंडिया पर बल देना है, अब इंडियन स्टैंडर्ड, इंटरनेशनल स्टैंडर्ड बनने चाहिए। डिजाइन के क्षेत्र में हम दुनिया को बहुत कुछ दे सकते हैं।

‘ये डर पैदा करना जरूरी है’, महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को पीएम मोदी ने कही ये बात

आज पूरा देश 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आज पूरे देश आजादी की जश्न के धूम में डूबा हुआ है। इस मौके पर पीएम मोदी ने आज लाल किले पर झंडा फहराया। जिसके बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कई विषयों पर बोले। उन्होंने आजादी से पहले जनसंख्या की चर्चा की। आजादी का जिक्र किया और 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

“महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को फांसी पर लटकाना चाहिए”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दूसरी तरफ चिंता की बात ये भी है कि हमाारी माताओं-बहनों के प्रति जो अत्याचार हो रहा है, उससे जनमानस में आक्रोश है। उसे हम महसूस कर रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के जल्द जांच हो, अपराधी को जल्द सजा मिले। जब महिलाओं पर अत्याचार की घटना होती है तो खबरों में रहती है, मैं चाहता हूं कि पाप करने वालों की सजा पर चर्चा हो। उन्हें फांसी पर लटकाना चाहिए। ये डर पैदा करना जरूरी है।

“पीएम मोदी बोले- महिलाएं तेजी से बढ़ रही हैं”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि किसानों का जीवन आसान बने, गांव में टॉप क्लास इंटरनेट कनेक्टिविटी मिले, बच्चों को स्मार्ट स्कूल मिले। उनके नौजवानों को स्किल मिले। उनके नए आय के साधन मिले। उसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। इनोवेशन, इंपॉलयमेंट में महिलाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हमारी एयरफोर्स, आर्मी, नेवी, स्पेस सेक्टर में महिलाओं का दमखम दिख रहा है। 

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638