नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा: / 24 अगस्त 2024/ जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय छिंदवाड़ा द्वारा पांढुर्णा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नांदनवाड़ी में कक्षा 12वी के छात्र-छात्राओं को कैरियर कॉउंसलिंग एवं रोजगार मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिसमें कैरियर काउंसलर सुश्री आराधना पवार एवं विषय विशेषज्ञ श्री कैलाश सोनारे ने विभिन्न जॉब प्रोफाइल एवं कोर्स की जानकारी दी । कैरियर कॉउंसलिंग में शाला प्राचार्य श्री एस.कुमार सिंगारे भी उपस्थित थे एवं टीचर स्टॉफ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



