नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिन्दवाड़ा: 29 अगस्त 2024/ मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2024 के जारी कार्यक्रम के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में पंचायत उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले में 11 सितंबर को मतदान सम्पन्न होगा।

निर्वाचन के लिये मतदान दलों का शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दवाड़ा में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.मेहरा ने मतदान दलों को मार्गदर्शन दिया। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा मतदान दलों को मतदान संबंधी उनके कार्यों के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



