Home CITY NEWS परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा सिवनी रोड पर यात्री बसों की...

परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा सिवनी रोड पर यात्री बसों की सघन जाँच की गई

नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा मों:-9399731900

छिन्दवाड़ा: / 24 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा प्रिंस ढाबा, सिवनी रोड पर रात्रि में 9 से 11 बजे तक रात्रि काल में लम्बी दूरी तय करने वाली यात्री बसों की सघन जांच की गई। यह बसें मुख्यतः बालाघाट से इंदौर, सिवनी से इंदौर, बालाघाट से भोपाल, छिंदवाड़ा से रायपुर की ओर संचालित हो रही थी। इन वाहनों की जांच में यह चेक किया गया कि इन वाहनों पर 2 ड्रायवर है या नहीं। सभी ड्रायवरों को यह समझाईश दी गई कि निर्धारित एवं नियंत्रित गति से वाहन का संचालन करेंगे। रात्रिकाल एवं बारिश के समय वातावरण की दृश्यता कम हो जाती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनती है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये यह चैकिंग अभियान चलाया गया ।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिये सभी ट्रेवल्स संचालक/यात्री वाहन संचालक/बस संचालकों को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय छिंदवाड़ा के महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किये गये है जिसके अनुसार सभी वाहन चालक वाहन को निर्धारित एवं नियंत्रित गति से चलाएंगे।वाहन चालक वाहन चलाते समय नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे। वाहन चलाते समय ध्यान भंग होने वाला कार्य जैसे- मोबाईल फोन चलाना, यात्रियों अथवा बस स्टॉफ से बात करना आदि नहीं करेंगे। मुख्यतः रात्रि काल एवं बारिश के समय अत्यंत सावधानी से नियंत्रित गति से वाहन चलाएंगे क्योंकि ऐसे समय में वातावरण में दृश्यता कम हो जाती है। पुल/पुलियों/रपटों के जलमग्न होने पर वाहन को पार नहीं करेंगे। वाहन को निर्धारित स्थान पर ही रोकेंगे। सड़क पर बीच में नहीं रोकेंगे। चौड़ी सड़क होने पर वाहन को पूर्णतः सड़क के नीचे उतारकर खड़ा करेंगे जिससे पीछे से आने वाले वाहनों से दुर्घटना न हो। साथ ही भविष्य में यदि सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की लापरवाही पाई जायेगी तो वाहन चालक का लायसेंस निरस्त/निलम्बित किया जायेगा तथा वाहन स्वामी के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638