ब्यूरो रिपोर्ट नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा मोबाइल नंबर 9399731900
परासिया :- शुक्रवार को छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने पी डब्ल्यू डी रेस्ट हाउस में पेंच कोयला क्षेत्र के जी एम निर्मल कुमार और ठेकेदारों को तलब किया । उन्होंने मुक्ददम पटेल सरकार के द्वारा किए जा रहे आंदोलन से उपजी कोयला उत्पादन की समस्या पर चर्चा की । ठेकेदारों को मजदूरों की व्यवस्था कर कोयला खदानों में काम चालू करने के निर्देश दिए ।गौरतलब है , कि पेंच और कन्हान कोयला क्षेत्र में संचालित कोयला खदानों में कार्यरत ठेका मजदूर तथाकथित मुक्ददम पटेल सरकार के सहयोग से बीते 9 अगस्त से आंदोलनरत है । पेंच कोयला क्षेत्र में लगभग 2900 नियमित कामगार हैं और लगभग 500 ठेका मजदूर हैं । पेंच की नेहरिया , उरधन , धनकशा , कन्हान की शारदा कोयला खदान में कोयला निकालने के का कार्य ठेके पर दिया गया है । ठेकेदारों के मजदूरों के द्वारा मुक्ददम पटेल सरकार के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे हैं । उनकी मांग है , कि उन्हें कोयला मंत्रालय के द्वारा तय मानदेय दिया जाए । खदानों में स्थानीय कामगारों की ही रखा जाए । इसके अलावा और भी अन्य मांगों के चलते ठेका मजदूर काम पर नहीं जा रहे हैं । जिसके चलते कोयला उत्पादन प्रभावित हो रहा है । वेकोलि को रोजाना करोड़ों का नुकसान हो रहा है । ठेका मजदूरों , पेंच प्रबंधन और ठेकेदारों के बीच उपजी इस समस्या के समाधान के लिए कलेक्टर ने चर्चा की । ठेकेदारों ने अपनी बात रखी । उन्होंने काम चालू करने की बात कही , पर मजदूरों का अभाव बताया , साथ ही कहा , कि आंदोलनकारी दूसरे मजदूरों को काम पर जाने से रोक रहे हैं । कलेक्टर ने कहा जो भी ठेका मजदूर काम जाना चाहता है , वह निर्भीक होकर काम पर जाए । उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी । ठेकेदारों में हीरासिंह , सुधीर पांडे और इंद्रपाल सिंह ने अपनी बातें रखी । चर्चा के दौरान जी एम निर्मल कुमार , एसडीएम पुष्पेन्द्र निगाम , एस डी ओ पुलिस जितेन्द्र सिंह जाट , तहसीलदार योगिता बाजपेयी मौजूद थे ।



