Home CITY NEWS “प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा का समापन...

“प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में गांधी जयंती एवं स्वच्छता पखवाड़ा का समापन कार्यक्रम संपन्न”

छिंदवाड़ा: महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष पर प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई! कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण से हुई।साथ साथ पूरे महाविद्यालय परिवार ने मद्यपान निषेध सप्ताह की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम में नशा मुक्ति की शपथ ली।

स्वच्छता का संदेश देने के लिए समस्त प्रध्यापकगण और एनएसएस स्वयंसेवकों,एनसीसी केडेट, व छात्र-छात्राओं के द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. लक्ष्मीचंद ने कहा की सभी विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी को पढ़ना चाहिए और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए! राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी प्रो. महेंद्र साहू ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और युवा प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी एक सम्पूर्ण जीवन चरित्र है जिसे विद्यार्थी कों अध्ययन कर प्रेरित होना चाहिए है। स्वच्छता पखवाड़े के समापन कार्यक्रम के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर मे किए गए विभिन्न इवेंट्स को लिखने के लिए माय भारत लोगो वाले डायरी पेन व प्रशस्ति पत्र प्राचार्य के हस्ते दिए गए। स्वच्छता पखवाड़े का नेतृत्व वाले करने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. महेंद्र साहू ने सभी का आभार माना इस अवसर पर डॉ डी डी विश्वकर्मा , डॉ सुशील पटवा ,प्रो. मंसाराम उईके, महिला इकाई अधिकारी डॉ. निधि डोडानी ,भूतपूर्व स्वयंसेवक शिवसिंग डेहरिया,बलराम उईके व अन्य स्वयंसेवक संकल्प विश्वकर्मा,योगेश डेहरिया ,अमित कुमार, दिव्यांश ,विशाल, आनंद,मौसमी,भूमि,राजनन्दनी,रेशमा सलामे, डिम्पल मर्सकोले, भागवती डोलेकर शैलकुमारी धुर्वे, चांदनी भलावी , भूणेश्वरी वामनकर, नीतू यादव,सतीश धुर्वे, राजनंदिनी आदि एनएसएस स्वयंसेवक,सेविकाएं उपस्थित रहे।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: मो. 9399292638