छिंदवाड़ा: वायु सेना के अधिकारी ने जिले में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सारंगबिहरी (मोहखेड़) में कैडेट्स / छात्रों को अग्निवीर वायु, अग्निपथ योजना के बारे में वायु सेना के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी और उचित मार्गदर्शन किया गया |

भारतीय वायु सेना 15 एयरमैन सिलेक्शन सेंटर के जूनियर वारंट ऑफिसर एम एस लूफो एवं कॉरपोरल सोवन जाना द्वारा अग्निवीर वायु योजना पर कैडेट्स /छात्रों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया, वायु सेना से पधारे विषय विशेषज्ञों ने अग्निपथ भारतीय वायु सेना योजना के विषय में छात्र छात्राओं को विज्ञापन,फीस,शारीरिक मापदंड परीक्षण,आवश्यक मानसिक योग्यता , आयु, वेतन , अवकाश ,सहित अन्य लाभकारी जानकारी से अवगत कराया।

इस अवसर पर अनेक कैडेट्स /छात्रों द्वारा अग्निपथ वायु योजना सम्बन्धी प्रश्न पूछे गए जिनका उक्त विषय विशेषज्ञों ने समुचित जवाब देकर जिज्ञासु कैडेट्स को संतुष्ट किया | इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य एच पी उइके, जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड छिंदवाड़ा के कल्याण संयोजक राजेश पाटिल, सेना से सेवा निवृत्त जवान सुनील भादे, राजू शेरके, निराश डिगरसे एवं गणेश प्रसाद फरकारे (ग्राम पंचायत सारंगबिहरी सरपंच) और शिक्षक गण कैलाश पराड़कर, युगल किशोर पशीने, संदीप चौरगढ़िया, गोपाल चौरे, पी आर खरपुसे, NCC CTO दिनेश कुमार खापरे, अनिता बारस्कर, यश कुमार राऊत उपस्थित थे | सभी कैडेटों/छात्रों को अग्निवीर वायु/अग्निपथ योजना से संबंधित साहित्य/विज्ञापन सामग्री भी वितरित की गई। ग्राम के अग्निवीर चयनित अनिकेत खिरेकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



