विवेक राठौर 9399292638
हर्रई: जिला परियोजना समन्वयक श्री जे.के.इडपाचे, श्री संकेत जैन एवं सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा श्री भानू गुमास्ता द्वारा आज छिंदवाड़ा एवं हर्रई विकासखण्ड के विभिन्न विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला राजाखोह में एक शिक्षक श्री अशोक ठाकुर अवकाश पर पाये गये तथा संबंधित शिक्षक की जानकारी छात्रों से लेने पर पाया गया कि श्री ठाकुर प्रार्थना समय पर विद्यालय में उपस्थित नहीं होते है। इसीलिये संबंधित शिक्षक को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विकासखण्ड हर्रई के अंतर्गत प्राथमिक शाला खापा में निरीक्षण के दौरान दर्ज 12 छात्रों में से 1 छात्र ही उपस्थित पाया गया। इस संबंध में संस्था की प्रधानपाठक श्रीमती कंचन नर्रे को नोटिस जारी किया जा रहा है तथा इसी संस्था में पदस्थ श्रीमती अंचल बरकडे प्राथमिक शिक्षक द्वारा मुख्यालय अंतर्गत निवास ना करने तथा छिंदवाड़ा से अप डाउन करने संबंधी अनियमितता पाई गई। इसीलिये संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।
हर्रई विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला कमकासुर में निरीक्षण के दौरान संस्था में पदस्थ 03 शिक्षकों में से 02 सहायक शिक्षक श्री एन.सी.पठारिया एवं श्रीमती सुमित्रा पठारिया पति-पत्नी 27 सितम्बर 2024 से लगातार बगैर सूचना के अनुपस्थित पाये गये तथा ये दोनों शिक्षक छिंदवाड़ा से अप डाउन करते है एवं सप्ताह में एक दो दिवस ही शाला मुख्यालय में रहते है तथा विद्यालय में अभ्यास पुस्तिका कोरी पाई गई एवं ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि दोनों ही शिक्षक बहुत अनुपस्थित रहते है। जिससे प्रतीत होता है कि शिक्षकों की अध्यापन कार्य के प्रति रूचि नही है। इसीलिये संबंधित दोनों शिक्षकों का 07 दिवस का वेतन काटा जाकर एक वेतन वृद्धि रोकने संबंधी कार्यवाही की जा रही है।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



