रिपोर्ट: विवेक राठौर 9399292638
छिंदवाड़ा: चौरई पूर्व वन परिक्षेत्र चौरई मैं वन विभाग की ओर से आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांख के छात्र-छात्राओं को जंगल के प्रति जागरूक करने जंगल के महत्व और वन प्राणियों की जानकारी देने के लिए वन परिक्षेत्र पूर्व चौरई के अंतर्गत डोंगरदेव के जंगल में भ्रमण कराया गया भ्रमण के दौरान उन्हें पेड़ पौधों जंगली जानवरों से संबंधित जानकारी व सुरक्षा उपाय के बारे में बताया गया इस अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांख के प्राचार्य हेमंत सनोडिया , दयाराम सतनामी, जितेंद्र नायक सर, मुकेश रघुवंशी , मृदुल शर्मा, सुधीर माहोरे , मनीष सनोडिया, राजेंद्र मराठा एवं छात्र छात्राओं रेंजर हीरालाल सनोडिया डिप्टी रेंजर, नाकेदार ,एवं आदि लोग उपस्थित रहे।



