रिपोर्ट: विवेक राठौर 9399292638
छिन्दवाड़ा/11 जनवरी 2025/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में चार मोबाईल मेडिकल यूनिट (वाहन) प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत आज छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बन्टी साहू द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में इस मोबाईल मेडिकल यूनिट (वाहन) को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.के.शास्त्री ने बताया कि मोबाईल मेडिकल यूनिट (वाहन) का उद्देश्य दूरस्थ अंचलों में जहां 5 किलोमीटर तक स्वास्थ्य संस्थाएं उपलब्ध नहीं है, वहां चिकित्सीय सेवाओं की सुगम प्रदायगी के लिये मोबाईल मेडिकल यूनिट वाहन द्वारा स्वास्थ्य सेवायें पहुंच सुनिश्चित करना है। इस मोबाईल मेडिकल यूनिट में निःशुल्क परामर्श, प्रसव पूर्व एवं प्रसव पश्चात देखभाल, 18 प्रकार की निःशुल्क जांच, 62 प्रकार की निःशुल्क दवाईयों आदि की सुविधाएं उपलब्ध है। कार्यक्रम के दौरान छिंदवाड़ा सांसद श्री साहू के साथ जनप्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.शास्त्री, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.धीरज दवण्डे, जिला क्षय अधिकारी डॉ.श्रीमती अर्चना कैथवास, जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक एवं कार्यालय व मोबाईल मेडिकल यूनिट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



