Home CITY NEWS नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेशानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

रिपोर्ट :- EDITOR KARISHMA SINGH CHHINDWARA (M.P)
9479792991

छिंदवाड़ा: नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेशानुसार शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में छोटा तालाब क्षेत्र में पवार होटल के पास से पुलिस लाइन गेट तक सड़क के दोनों ओर लगाए गए पाल, पर्दे, तिरपाल, चबूतरे एवं गुमटियों को हटाकर फटका मशीन में रखवाया गया। इस कार्रवाई के माध्यम से मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन गेट से फव्वारा चौक तक पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण का निरीक्षण भी किया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दोबारा अतिक्रमण न हो। नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को सुव्यवस्थित एवं यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

खबरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638