Home CITY NEWS चौरागढ़ की चोटियों पर छाया शोक, सतपुड़ा की साधना हुई मौन… ब्रम्हलीन...

चौरागढ़ की चोटियों पर छाया शोक, सतपुड़ा की साधना हुई मौन… ब्रम्हलीन हुए बाबा गरीब दास जी!

महादेव चौरागढ़ में गुरुवार को 12:00 तक होंगे परम पूज्य गरीब दास जी महाराज के अंतिम दर्शन

क्षेत्र के बंटी महाराज और पार्षद राजकुमार बरकड़े ने दी जानकारी

रिपोर्ट: विवेक राठौर 9399292638

छिंदवाड़ा: 07/01/2026/ सतपुड़ा की वादियों मैं स्थित क्षेत्र वासियों की आस्था का केंद्र बड़ा महादेव चौरागढ़ के पीठाधीश 1008 परम पूज्य गरीबदास जी महाराज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं और उनके अंतिम दर्शन गुरुवार को 12:00 तक महादेव चौरागढ़ में होंगे और इसके बाद विधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार की संपूर्ण क्रियाएं संपन्न होगी जानकारी देते हुए महादेव चौरागढ़ के बंटी महाराज और अमरवाड़ा के पार्षद राजकुमार बरकड़े ने बताया कि परम पूज्य 1008 गरीब दास जी महाराज के पांच तत्व में विलीन होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है लेकिन यही अंतिम सत्य है पूज्य महाराज श्री के अंतिम दर्शन गुरुवार को 12:00 बजे तक सभी लोगों को होंगे और इसके बाद संपूर्ण क्रियाएं विधि विधान के साथ संपन्न कराए जाएंगे।

ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9399292638