नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा: शासकीय हाई स्कूल चन्दनगांव में पदस्थ उच्च श्रेणी शिक्षक विवेकी मिश्रा बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने शिक्षा विभाग में 41वर्ष सेवाएं दी। उनकी सेवानिवृत्ती पर शाला स्टाफ ने उन्हें शाल श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी। सभी ने श्री मिश्रा के साथ क्र्तव्य निर्वहन के साथ के किस्से साझा किये। विदाई समारोह में प्राचार्य शैली यादव, संजय पवार, प्रभाकर वाडेकर, नीलेश सदारंग, शंकर पंचपुते, बी.एल. मालवी, विकास डबली, रेखा कवरेती, रेखा वैष्णव, उर्मिला उपाध्याय, बी.पी. तिवारी, कल्पना माहोरे, श्रीमति आर वीहर, श्रीमती रानू सोनी, श्रीमती गीता अवस्थी, श्रीमती नेहा मोखलगाय, श्रीमती ममता झरबड़े, श्री राजकुमार गढ़ेवाल, श्रीमती राजकुमार कुमरे, श्रीमती लक्ष्मी यादव मौजूद रहे।



