पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा की उक्त पहल
सहयोगी जनता, सक्रिय पुलिस, सुरक्षित समाज
रिपोर्ट: नरेंद्र साहू छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा: पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा मनीष खत्री व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए. पी.सिंह द्वारा जिले में महिलाओं छात्र-छात्राओं पर घटित अपराधों पर नियंत्रण रोकथाम त्वरित आवश्यकता सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने तथा अपराधिक व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने हेतु अभियान जारी है दिए गए दिशा निर्देश में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक प्रियंका पांण्डेय के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी त्रिशला मित्तल द्वारा महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करते कदम उठाए गए जिसमें पुलिस टीम के द्वारा सर्विलेंस मोबाइल पार्टी को गठित किया गया जो प्रतिदिन शहर के प्रमुख शैक्षणिक संस्था जैसे स्कूल कॉलेज एवं छात्र-छात्राओं के छात्रावासों कोचिंग सेंटर पार्क बाजार चौक चौराहों का सतत भ्रमण कर सी सीटीवी कैमरो के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। जिसमें भ्रमण दौरान उक्त स्थानों पर अवैधानिक तत्व मनचलों बिना कारण स्कूलों के आसपास खड़े हुए व्यक्तियों लड़कों से बारीकी से पूछताछ कर समझाईस दी जा रही है उन्हें निर्देश दिया जा रहा है कि भविष्य में बिना किसी कारण बेवजह से स्कूल कॉलेज छात्रावासों के बाहर आसपास पाये जाने पर उनके विरोध सख्त कार्रवाई की जावेगी इस प्रकार से महिलाओं छात्र-छात्राओं को सुरक्षा माहौल लगातार दिया जा रहा है साथ ही महिला थाना प्रभारी द्वारा महिलाओं छात्राओं की सुरक्षा एवं तत्काल सहायता की दृष्टि से अपना मोबाइल नंबर 7587645957 तथा थाना का मोबाइल नंबर 7587645963 को स्कूल कॉलेज छात्रावास कोचिंग सेंटर के प्रमुख के साथ तथा आम जनमानस में साझा किया जा रहा है।
ख़बरों एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें: 9399292638



